मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र महापर्व का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और कलश स्थापना के साथ हुआ। मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चौरीचौरा के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। पंडित गिरजा शंकर मिश्रा एवं पंडित आनंद मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम मां दुर्गा की आराधना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पंडित गिरजा शंकर मिश्रा एवं पंडित विष्णु तिवारी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन दोपहर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के प्रथम दिन विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ऑटो सेवा शुरू

नवरात्र के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल ने मंदिर के मुख्य द्वार से गोरखपुर-देवरिया मार्ग तक निशुल्क ऑटो रिक्शा सेवा शुरू की। इस पहल के तहत ऑटो चालकों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वाहनों को मंदिर के मुख्य द्वार से रवाना किया गया। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, नरेंद्र पांडेय, डॉ. दिनेश यदुवंशी, अमरनाथ जायसवाल, ऋषि साहनी, हिमाचल साहनी, उज्ज्वल साहनी, अमरजीत पासवान, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, आनंद मिश्रा, सोनू पासवान, संतोष गुप्ता, हरीश राजभर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, अमित जायसवाल एवं मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी उपस्थित रहे।ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएंगी, ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

43 minutes ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

52 minutes ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

55 minutes ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

1 hour ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

1 hour ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

1 hour ago