एडीएम प्रशासन सहदेव कुमार मिश्र ने संभाला पदभार

जन समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया भरोसा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।गोरखपुर जनपद में प्रशासनिक जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने एडीएम प्रशासन के पद का कार्यभार संभाल लिया है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने उन्हें एडीएम प्रशासन पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।

कार्यभार ग्रहण करते ही श्री मिश्र ने तत्परता दिखाते हुए अपने कार्यालय में लम्बित फाइलों पर त्वरित हस्ताक्षर कर निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। शुक्रवार को उन्होंने अपने कार्यालय में आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का निर्देश भी दिया।

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में एडीएम प्रशासन सहदेव कुमार मिश्र ने कहा कि, “जिलाधिकारी एवं शासन द्वारा जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनका ईमानदारी व निष्ठा से पालन किया जाएगा। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने कहा कि, “जनसामान्य को बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाना, समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना, और शासन की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करना हमारा लक्ष्य होगा। न्यायालयों में चल रहे वादों का अधिकतम निस्तारण अधिवक्ताओं के सहयोग से सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके।”

सहदेव कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया कि वह जनसुनवाई को बेहद गंभीरता से लेंगे और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कराना उनकी प्रशासनिक कार्यशैली की मुख्य विशेषता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी कार्यप्रणाली जनहित में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मिसाल पेश करेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago