Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील परिसर में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील परिसर में वृक्षारोपण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम बरहज के नेतृत्व में तहसील परिसर में माँ के नाम वृक्षारोपण किया गया। गुरुवार को बरहज तहसील के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणो ने माँ के नाम वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि, पर्यावरण संरक्षण हेतु एक एक पौधा जीवन पर्यन्त लगाते रहंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। इसी क्रम में तहसीलदार अरुण कुमार ने कहा कि आज केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेको उपाय किये जा रहे हैं, ताकि लोगो को शुद्ध हवा मिले और जीवन मे हरियाली आये। इस दौरान नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य,बन दरोगा ओमकार दुबे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments