सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। चेतन किशोर गांव में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर मात्र तीन दिनों में दो बार फूंक गया। इसके चलते गांव की एक तिहाई आबादी इस प्रचंड गर्मी में बिजली से वंचित होकर भारी परेशानी झेल रही है। लगातार ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, वह शुरू से ही खराब हालत में था और उसमें से तेल रिस रहा था। इसकी सूचना सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी गई थी, लेकिन लाइनमैन ने अनसुनी करते हुए वही पुराना ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया, जो कुछ घंटों में ही फूंक गया। बाद में लगाया गया दूसरा ट्रांसफॉर्मर भी एक दिन में खराब हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया और सही-सलामत ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अजय कुमार सरोज ने बताया कि चेतन किशोर गांव में शीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया जाएगा। वहीं, जेई हरि प्रजापति का कहना है कि 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर का इंडेंट किया जा चुका है और कुछ ही दिनों में इसकी आपूर्ति हो जाएगी।
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…
संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…
भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…
कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…