मुर्गी फार्म में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर लौट गया तेंदुआ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्य-जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज अंतर्गत कटहरा सेक्शन के ग्राम कटहरा में रविवार को उस समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया, जब एक मुर्गी फार्म के आस-पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली। वन्य-जीव की मौजूदगी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया और बिना समय गंवाए टीम मौके पर पहुंच गई।
वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पहुंची वन विभाग की टीम ने सबसे पहले पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लिया और मुर्गी फार्म के आस-पास तथा समीपवर्ती इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों को मौके से दूर रहने, शोर-शराबा न करने और तेंदुए को घेरने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई। वन कर्मियों ने अत्यंत सतर्कता के साथ क्षेत्र में निगरानी शुरू की और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझ-बूझ तथा ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। लगातार निगरानी और सुरक्षित तरीके से किए गए प्रयासों के बाद तेंदुआ बिना किसी नुकसान के वापस जंगल की ओर चला गया। इस दौरान न तो किसी ग्रामीण को कोई नुकसान पहुंचा और न ही वन्य-जीव को किसी प्रकार की क्षति हुई। वन विभाग की तत्परता से संभावित बड़ी घटना टल गई।
तेंदुए के दिखाई देने की सूचना के बाद आस-पास के ग्रामीणों में उत्सुकता और चिंता दोनों का माहौल रहा। कई लोग मौके की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने लोगों को समझाकर सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि वन्य-जीवों के साथ किसी भी तरह की छेड़-छाड़ करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोंहगीबरवां वन्य-जीव प्रभाग का क्षेत्र वन्य-जीवों का प्राकृतिक आवास है। कई बार भोजन और सुरक्षित रास्ते की तलाश में वन्य-जीव जंगल से सटे गांवों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में ग्रामीणों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है। विभाग की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं, ताकि मानव और वन्य-जीव के बीच संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी तेंदुआ या कोई अन्य वन्य-जीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और भीड़ एकत्र न करें। वन्य-जीव के नजदीक जाने, उसे पकड़ने या पत्थर आदि मारने का प्रयास बिल्कुल न करें। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें, जिससे प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई कर सके।
वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना उसकी प्राथमिकता है। इसके लिए वन कर्मियों द्वारा नियमित गश्त, निगरानी और ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। कटहरा गांव में हुई घटना में भी विभाग की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित हो गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

7 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

8 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

9 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 hours ago