Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedटेंपू और रथ के भिडंत में महिला समेत तीन घायल

टेंपू और रथ के भिडंत में महिला समेत तीन घायल

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के मलसी चौराहा के समीप देर रात टेंपू और रथ के आमने सामने भिडंत में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा भिजवाया ।जहा से चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया के सिंधी मिल कालोनी निवासी अनिल सिंह गुरुवार देर रात टेंपू से अपने सगे मामा और मौसी को छोड़ने कुशीनगर जनपद के चौरा खास थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांव जा रहे थे।अभी वह मलसी चौराहा के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहा रथ से टेंपू में भिड़ंत हो गई।जिसमे गीता देवी,इंदल,धर्मेंद्र,अनिल को गंभीर रूप से चोटिल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सीएचसी पथरदेवा भिजवाया।जहा से चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments