Categories: बहराइच

जनपद में गणेश महोत्सव पर मची है धूम,भक्त लगा रहे हैं अर्जी

गणपति बप्पा के जय करें से गूंज रहा है पंडाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है,पूजा स्थलों पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया जा रहा है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी गणेश भक्ति से गुंजायमान है वहीं जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिख रहा है शहर में लगभग दो दर्जन प्रतिमाएं स्थापित की गयी है, काजी कटरा के मक्केश्वर महादेव मन्दिर में श्रीपालकी गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जहां महाराष्ट्र प्रान्त से गणेश प्रतिमा को लाया गया है,समिति के महामंत्री आशीष कुमार साहू ने बताया कि गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
गणेश भक्त सुबह सांय की आरती में अपनी हाजिरी लगा रहे है,उन्होंने बताया कि आगामी 25 सितम्बर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वही 26 सितंबर को गणपति बप्पा की भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया है।
वहीं दूसरी ओर समिति के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को एसडीएम सदर डॉ. पूजा यादव,सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर,सीओ सिटी राजीव सिसोदिया,दरगाह थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार मिश्रा, कैसरगंज सांसद सुनील सिंह,समाजसेवी मन्नू सिंह को कार्यक्रम पत्रिका भेंटकर विशाल भंडारे व महाआरती के लिए आमंत्रित किया है।गुरुवार 28 सितम्बर को विशाल पालकी शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन शहर के झिंगहाघाट में किया जायेगा।
महोत्सव को सम्पन्न कराने में अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी,महामंत्री रवि प्रकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, राहुल सोनी,अखिलेश श्रीवास्तव विनोद,सोशल मीडिया प्रभारी अमरीष साहू ,राहुल साहू, रोहन साहू सहित अन्य गणेश भक्त लगे हुए है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

15 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

15 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

15 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

15 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

16 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

16 hours ago