बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. सुनीता मिश्रा को शैक्षणिक एवं अकादमिक योगदान के लिए ‘गोमती गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. राजश्री पाण्डेय को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित 43वें छठ महापर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
दोनों शिक्षिकाओं की उपलब्धियों पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रो. सुनीता मिश्रा का शैक्षणिक और शोध कार्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं, प्रो. राजश्री पाण्डेय की सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता शिक्षकों की अकादमिक भूमिका के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाती है।
प्रो. सुनीता मिश्रा को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘गोमती गौरव सम्मान’ प्रदान किया। उन्होंने होम साइंस विषय में पीएचडी और डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की है। शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में उन्हें 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह बीबीएयू में स्कूल ऑफ होम साइंसेज की डीन सहित विभिन्न शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। इसके अलावा राजस्थान के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में कुलपति के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। खाद्य एवं पोषण, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास उनके प्रमुख शोध एवं अकादमिक क्षेत्र रहे हैं।
वहीं प्रो. राजश्री पाण्डेय ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित 43वें छठ महापर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

1 day ago