तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार रात और शनिवार को चली तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। वहीं बिजली के पोल और तार टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई जगह मोबाइल नेटवर्क भी बाधित होने की जानकारी सामने आई है।नवाबगंज-नानपारा, बाबागंज-मल्हीपुर और नवाबगंज-शंकरपुर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। खेतों में खड़ी धान, गन्ना और केले की फसलें भी तेज हवा और बारिश के कारण गिर गईं। इससे किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है।क्षेत्र के बीजे गांव, नंदा गांव, रिक्खी गांव, अवधूत, चौगोई बिलासपुर, रामनगर गुलरिया और धन्नी गांव समेत कई गांवों में खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें गिर गईं। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण फसलों के गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसलों को और नुकसान हो सकता है।वहीं ढोड़े गांव में लगातार बारिश के कारण नमी बढ़ने से पप्पू का खपरैल मकान प्रभावित हुआ। इसके अलावा संतोष होटल की दुकान का टिन शेड भी तेज हवा के झोंकों में उड़ गया। इससे दुकान संचालक को नुकसान उठाना पड़ा।शुक्रवार रात बारिश के साथ चली तेज पछुआ हवा के दौरान नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर रिक्खी गांव के पास सद्धू गांव मोड़ पर एक विशाल आम का पेड़ सड़क के बीच गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।शनिवार सुबह तेज हवा के कारण बीजे गांव के पास मार्ग पर करीब दस यूकेलिप्टस के पेड़ भी गिर गए। एक के बाद एक पेड़ गिरने से नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग पर गिरे पेड़ों की शाखाओं को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। अब्दुल्लागंज रेंज के वनरक्षक देव कुमार वर्मा ने बताया कि मार्ग पर गिरे आम के पेड़ की शाखाओं को काटकर हटाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आवागमन सुचारू कराया जा सके।लगातार बारिश और तेज हवा से क्षेत्र में फसलों के साथ ग्रामीण इलाकों के आवागमन और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए ग्रामीणों में आगे भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

11 minutes ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

20 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

34 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

1 hour ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

1 hour ago

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

2 hours ago