Categories: बहराइच

मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किया गया वितरित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जरवल व्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लाइव संबोधन सुना गया है , उपमुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण आवास योजना के तहत 1118.85 करोड़ की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित की गई।
जरवल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय ने की, मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख वीपेन्द्र सिंह रहे। जरवल ब्लॉक के सैकड़ो लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरण किया गया, सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना ही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
सभी पात्र व्यक्तियों को आवास योजना तथा अन्य सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलना चाहिए,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा आवास योजना के लाभार्थियों से अगर कोई भी कर्मचारी व अधिकारी पैसा मांगे तो तत्काल लिखित में कार्यालय में सूचित करें उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आयोजित कार्यक्रम मे प्रधान जगन्नाथ सिंह,जेई सेलेस सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विकास सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

8 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

8 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

8 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 hours ago