Categories: Newsbeat

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की गोपनीयता का दिया भरोसा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जिले में स्वगणना (सेल्फ एनुमरेशन) प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद की सभी तहसीलों के लिए विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार तथा मकान से संबंधित जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें। उन्होंने बताया कि स्वगणना के बाद जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिकों को पहले से दर्ज कराई गई जानकारी दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वगणना के दौरान प्राप्त डिजिटल आईडी के माध्यम से लोग अपनी दर्ज जानकारी देख सकेंगे और उसका सत्यापन भी कर पाएंगे।डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में इन आंकड़ों की अहम भूमिका होती है। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता को लेकर आश्वस्त करते हुए बताया कि जनगणना के दौरान 40 प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त की जाने वाली सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। ये जानकारियां सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के दायरे से भी बाहर हैं। इसलिए नागरिकों को अपनी जानकारी की गोपनीयता अथवा उसके दुरुपयोग को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक और प्रमाणिक बन सकेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

19 minutes ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

27 minutes ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

16 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

16 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

16 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

17 hours ago