Categories: बहराइच

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किसान पीजी कॉलेज में नई शिक्षा नीति की मंडलीय समीक्षा की

नई शिक्षा नीति सरकार की बहु- आबादी योजना: रजनी तिवारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति सरकार की बहुआयामी योजना है, इसका क्रियान्वयन हर विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज को करना जनहित में है।
यदि इस नीति के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हो तो उससे अवगत करायें, सरकार उन सुझावों को भी अमल में लाने का प्रयास करेगी।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किसान पीजी कॉलेज के कमेटी हाल में देवीपाटन मण्डल के राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ नई शिक्षा नीति की समीक्षा कर रही थीं समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए तत्पर है।
इस मौके पर किसान पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मेजर डॉ एसपी सिंह, गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया के प्राचार्य प्रो.. दिव्यदर्शन तिवारी, एलबीएस कॉलेज गोण्डा के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र पाण्डेय, एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, आचार्य नरेन्द्र देेव पीजी कॉलेज बभनान के आरके पाण्डेय ने नई शिक्षा नीति को लेकर सीटों की समस्या, स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के संचालन, बार-बार होने वाली परीक्षा सेे उत्पन्न स्थिति, प्रवेश से लेकर परीक्षा तक उत्पन्न होने वाली बाधाओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने बैठक के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों को हाई पावर कमेटी के संज्ञान में लाने का भरोसा दिलाया तथा महाविद्यालय के स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुल सचिव अंजनी कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिये गये।
इसके पूर्व किसान पीजी कॉलेज पहुंचने पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का स्वागत कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर सिंह तथा प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, कार्यक्रम का संचालन चीफ प्राक्टर किशुन वीर ने किया।
बैठक के दौरान एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, कॉलेज के प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रवक्ता तथा अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहेे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

15 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

2 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

3 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

3 hours ago