सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर बालूपुर नहर मार्ग स्थित अभय आरा मिल में बीती रात अज्ञात चोरों ने मील के पीछे से फाद कर मापक बटखरे चुरा लिए। यह घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने आरा मिल के पीछे की दीवार फांदकर मिल में प्रवेश किया और कुल 35 किलो वजन के मापक बटखरे लेकर मौके से फरार हो गए। आरा मिल के संचालक अभय नारायण राय ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह उठे और मिल पर पहुंचे तो देखा कि 20 किलो का एक व 5-5 किलो के तीन मापक बटखरे गायब हैं। मिल के पीछे खेत में जाकर देखने पर मिट्टी में बटखरों के घसीटे जाने के निशान भी पाए गए। घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
पीड़ित संचालक ने स्थानीय पुलिस चौकी में भी लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…