सरकारी एम्बुलेंस बनी निजी सामान ढोने का साधन, खेजुरी सीएचसी की शर्मनाक हकीकत आई सामने

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खेजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर उपेक्षा और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीजों की जान बचाने के लिए तैनात सरकारी एम्बुलेंस को निजी सामान ढोने के लिए बेरोकटोक इस्तेमाल किया जा रहा है। सोमवार को सामने आए इस फ़ोटो में खेजुरी सीएचसी के मुख्य गेट पर एक एम्बुलेंस रुकती है, जिसमें से दो युवक भारी इन्वर्टर और बैटरियां उतारकर पास की एक निजी दुकान में ले जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एम्बुलेंस कहीं बाहर से ये सामान लेकर लौटी थी और इसे पूरी तरह से निजी कार्य में लगाया गया।वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
इस घटना ने सोनबरसा सीएचसी की उस दर्दनाक घटना की यादें ताजा कर दीं, जब समय पर एम्बुलेंस न मिलने की वजह से एक विवाहिता की मौत हो गई थी। तब भी स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आई थी।
जब आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात एम्बुलेंस निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगी, तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज कैसे मिलेगा? यह न सिर्फ विभागीय लापरवाही है, बल्कि आम जनता के साथ एक खुला धोखा भी है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने कहा ऐसे किसी वीडियो की जानकारी मुझे अभी तक नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि सरकारी एम्बुलेंस के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Karan Pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

2 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

2 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago