पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक भी मिलेगी बस सुविधा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा डिपो से मंगलवार को शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया सहित विभिन्न मार्गों के लिए बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। नई बस सेवाएं शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों के साथ नेपाल से आने-जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी।बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर एआरएम रुपईडीहा राम प्रकाश, एआरएम बहराइच ज्ञानचंद और रुपईडीहा के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद नारियल फोड़कर और धूप-बत्ती दिखाकर बसों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया।बस सेवा के पहले दिन चंडीगढ़ जाने वाली बसों से नेपाल के 30 यात्री, जबकि शिमला जाने वाली बसों से 25 यात्री रवाना हुए। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने कहा कि अब शिमला और चंडीगढ़ जाने के लिए बार-बार बसें बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे उनकी यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।एआरएम राम प्रकाश ने बताया कि रुपईडीहा डिपो से शिमला के लिए छह, चंडीगढ़ के लिए चार और बिछिया के लिए दो बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त रुपईडीहा होते हुए गोला के रास्ते हरिद्वार तक भी बस सेवा संचालित की जाएगी।इन बस सेवाओं के शुरू होने से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को विभिन्न शहरों तक पहुंचने के लिए बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…
गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…