बाला वैशवारा ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा के किन्नर प्रकोष्ठ हिन्दू किन्नर सभा मध्य प्रदेश का गठन किया गया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली की बाला वैशवारा को हिन्दू महासभा का मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी। जारी बयान के अनुसार बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल की अनुशंसा पर बाला वैशवारा को हिन्दू किन्नर सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। हिन्दू किन्नर सभा मध्य प्रदेश अध्यक्ष बाला वैशवारा ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर पूजा माई और पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल सहित समूची राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया। उन्होंने निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से नए सिरे से नई कार्यकारिणी का गठन करने का ऐलान किया।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…