राज्य मंत्री द्वारा सलेमपुर मे पत्रकार भवन का भव्य लोकार्पण हुआ

ग्रा०प० एसोसिएशन ने पत्रकार भवन के लोकार्पण एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम मीरा लॉन मे सम्पन्न हुआ

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के हरैया लाला के वार्ड नंबर पांच मे नव निर्मित पत्रकार भवन का भव्य लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के द्वारा सोमवार को किया गया। मंत्री विजय लक्ष्मी के द्वारा पूजा अर्चना कर फीता काटकर पत्रकार भवन का शुभारंभ किया। भवन के लोकार्पण के पश्चात ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद मोड़ पर स्थित मीरा लॉन मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित भवन के लोकार्पण एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम मे शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम नारायण मिश्रा और संचालन एसोसिएशन के पदाधिकारी धर्मेंद्र पांडे जी के द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम मे उपस्थित एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह ,नगर अध्यक्ष श्रीराम यादव ,एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय समेत राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी के साथ आए भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष व दैनिक जागरण के तहसील प्रभारी श्याम नारायण मिश्रा व अमर उजाला के तहसील के पत्रकार व संगठन के मंत्री रत्नेश यादव ने बहुत ही मेहनत के साथ पूरे कार्यक्रम का मैनेजमेंट किया और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। कार्यक्रम मे जनपद के ढेर सारे पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया वहीं तहसील के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। ग्रापए के तहसील कार्यकारणी के पत्रकार श्याम नारायण मिश्रा ,रत्नेश यादव ,रामू यादव ,फैज इनाम समेत सभी पत्रकार बंधु मौजूद रहे वही सभी ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

3 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

13 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

13 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago