संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपदवासियों का होली का त्योहार इस बार खास और सुरक्षित होने वाला है। यहां के एक समूह की महिलाओं ने मिलकर प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के बघौली में तैनात खण्ड विकास अधिकारी की प्रेरणा से लक्ष्मी प्रेरणा समूह, बघौली की महिलाओं ने प्राकृतिक रंगों को तैयार करना शुरू कर दिया है।
इन प्राकृतिक अबीर-गुलाल, रंगों को पालक, पलाश, गेंदा, चुकंदर, आरारोट, हल्दी गुलाब आदि प्राकृतिक स्रोतों से बनाया जा रहा है। ये रंग न केवल पर्यावरण अनुकूल हैं। बल्कि त्वचा के लिए भी सुरक्षित हैं।
लक्ष्मी प्रेरणा समूह बघौली की दीदियों ने बताया कि हम प्राकृतिक रंगों को तैयार करने में जुटी हुई हैं। यह पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। अभी तक हमने 4 कुंतल रंगों को बना चुके हैं और होली तक 8 कुंतल तक मार्केट में उतारने का लक्ष्य है।
जिले होली का त्योहार इस बार और भी खास और सुरक्षित होने वाला है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…