सुखपुरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में नहीं थम रहा है चोरियों का सिलसिला

सुखपुरा/बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के (अहरा पर) निवासी रामायण राजभर के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सिलाई मशीन सहित हजारों रुपए का सामान लेकर चोर चंपत हो गए।ज्ञात हो कि रविवार की शाम लोग अपने-अपने घरों से छठ पूजा करने के लिए तालाबों की ओर गए थे, ठीक उसी समय घर के बगल से फुश की चार दिवारी फाड़ कर घर में दाखिल होकर चोरों ने घर में रखी अलमारी तोड़ दिया और अलमारी में रखें सिलाई मशीन सहित हजारों रुपए के समान व गहना लेकर आसानी से चंपत हो गए।जबकि गृह स्वामी रामायण राजभर दरवाजे पर ही बैठकर घर की रखवाली कर रहे थे, और सारा परिवार काली स्थान पर पोखर के समीप छठ पूजा में लीन था।महिलाएं जब पूजा कर घर लौटी तो घर मे अलमारी का ताला टूटा देख लोग दंग रह गए।उसमें से सिलाई मशीन,चांदी के कुछ गाने और अन्य सामान चोर लेकर कर चंपत हो गए थे। चोरी के घटना की सूचना घर वालों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।इस घटना से एक सप्ताह पूर्व इस गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल के नए भवन में डॉक्टर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें लगे सीलिंग फैन और ट्यूब लाइट खोल लगे इसकी भी सूचना डॉक्टर नम्रता पटेल द्वारा सुखपुरा पुलिस को दे दी गई है। यही नहीं इसी सप्ताह में सरकारी बियर की दुकान के छत का करकट तोड़कर उसमें रखे एक लाख पैंतीस हजार रूपए पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। यही नहीं थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमपुर में भी प्राथमिक पाठशाला से एलइडी टीवी सहित कई अभिलेख चोर चुरा ले गए।इन छोटी-छोटी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल कायम है।इन तमाम चोरीयो की घटनाओं का एक भी खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई है।जिससे पुलिस की कार्यशैली पर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दशक का माहौल कायम है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है और चैन की नींद सो रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

29 minutes ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

39 minutes ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

1 hour ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago