रूहानी सूफी संत हरियरा बाबा का उर्स 22 नवंबर को

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। रूहानी ताकतों के मालिक, लोगों को सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले,सूफी सन्त हरेभरे शाह उर्फ हरियरा बाबा का मजार लोगों की गहनआस्था का केन्द्र है। लक्ष्मीपुर विकास खंड के मोगलहा स्थित हरियरा बाबा की मजार पर हर साल हजारों की संख्या में जायरीन पहुंच कर बाबा की चौखट को चूमते हैं और मन्नत मांगते हैं । मान्यता है कि यहां पर मांगी गयी मुराद अवश्य पूरी होती है । इस साल बाबा का 40वां उर्स व मेला 22से 24 नवम्बर को है ।
नाटा कद, हरा लिबास एक हाथ में बधना, दूसरे हाथ में माला लिए बाबा सदैव ताल,पोखरियों, नदी ,तालाबों, खेत , खलिहानों में घूमते रहते थे। बाबा एकान्त प्रिय थे। बाबा हर व्यक्ति को मनईया कहते थे। बाबा कभी दुआ ताबीज नही करते ।चलते -फिरते अपनी ही धुन में किसी को कुछ कह देते तो वह अवश्य पूरा हो जाता था।बाबा का वास्तविक नाम खैरूल्लाह शाह था लेकिन उनके हरे लिबास के कारण लोग उन्हे हरियरा बाबा कहने लगे। बताया जाता है कि बाबा वर्ष 1965-66 में न जाने कहा से घूमते हुए बाबा मोगलहा आ गए और लोगों को सत्यमार्ग पर चलने का उपदेश देने लगे। उनसे प्रभावित होकर गांव के ही औरंगजेब व अखरूज्जमा नामक दो भाई उनके मुरीद हो गए और बाबा उन्ही के घर पर रहने लगे । बाबा के लिए दिन रात का कोई महत्व नही था । बाबा कब आते और कब चले जाते कोई जान नही पाता ।
बाबा सफीपुर के रूहानी ताकतों के मालिक हजरत समीउल्लाह शाह उर्फ बस्सन मियाँ के मुरीदे खास थे और उन्ही के आदेश पर घूम -घूम कर लोगों को सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहते थे।
मोगलहा निवास के दौरान ही बाबा ने अपने पीर हजरत बस्सन मियाँ के आदेश पर पीरों के पीर हजरत अब्दुल कादिर जिलानी का उर्स आरंभ किया । जिसमें गांव के ही कृष्ण नारायण लाल, मशीउल्लाह, सलीम, राजन राय, समसुद्दोहा आदि को क़व्वाली गाने के लिए बुलाया । आज भी उर्स का आरंभ इन्ही की क़व्वाली से होता है । अपने अन्तिम उर्स में ही बाबा ने अपने लिए मजार की नीव डलवा दी और अपने मुरीद औरंगजेब शाह को सज्जादानशीन घोषित कर दिया । आज भी बाबा के उर्स पर बहुत भारी भीड़ इकट्ठा होती है शासन प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी होते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

1 hour ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

2 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

4 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

4 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

4 hours ago