परिवहन मंत्री ने ददरी मेले की तैयारियों का लिया जायजा

चेयरमैन के साथ देखी पूरी व्यवस्था

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने सोमवार की शाम को निरीक्षण कर ददरी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता, मिठाई लाल के साथ मंत्री ने पूरे मेले का भ्रमण कर तैयारियों की स्थिति को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने मेले में आने वाले लोगों की समुचित व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर स्नान पर्व की तैयारियों के बारे में भी जाना और आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि स्नान पर्व में होने वाली भीड़ को देखते हुए हर स्तर पर तैयारी होनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। कहा इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही अक्षम्य होगी। इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने मेले में आए व्यापारियों से वार्ता कर उनसे सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। कई व्यापारियों ने कुछ आवश्यक सुझाव दिए जिसे तत्काल दूर कराने के आश्वासन दिए। मंत्री ने कहा कि नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता के विषेश प्रयास से इस बार मेला काफी बेहतर लगने जा रहा है। इसमें चेयरमैन के अथक प्रयास से इस बार मेले में लोगों को कई नई चीजों को देखने को मिलेगा। इस बार मेला पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी भव्य होगा। मेले में आने वाले व्यापारियों व लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि होगी। इस दौरान भाजपा के अरुण सिंह बंटू, संतोष सिंह, कमलेश सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, आदर्श सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

1 hour ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago