Categories: कविता

कोविड -19 की डरावनी याद

अद्भुत, आज से कुछ साल पहले राष्ट्रों
की सीमाएं टूट गईं थीं, युद्ध के नगाड़े
थम गये थे,आतंकी बंदूकें खामोश थीं,
अमीर, गरीब का भेद मिट गया था।

आलिंगन, चुम्बन का स्थान मर्यादित
आचरण ने ले लिया था, स्टेडियम,
क्लब, पब, मॉल, होटल, बाज़ार पर
अस्पताल की महत्ता स्थापित हुई थी।

अर्थशास्त्र के ऊपर चिकित्साशास्त्र
स्थापित हो गया था, एक छोटी सुई,
एक थर्मामीटर कैसे मिसाइल, गन
टैंक से अधिक महत्वपूर्ण हो गये थे।

मंदिर, चर्च, मस्जिद, गुरुद्वारा बंद,
हृदय में विराजमान प्रभु को फिर से
पूजा जाने लगा था, थाली, ताली
धर्म व अध्यात्म स्थापित हो गये थे।

भीड़ में खोया आदमी, परिवार में
लौट आया था, सिर्फ एक अदृष्य
वायरस ने ही मानव जाति व उसके
विज्ञान को पूरी औकात बता दी थी।

कोविड महामारी की हर लहर एक से
बढ़कर एक जानलेवा घातक बन कर
नर नारी बाल वृद्ध को मौत दे रही थी,
श्मशान में लाशें इंतज़ार कर रही थीं।

दो गज की दूरी, मास्क था ज़रूरी,
सैनीटाइजेसन, हाथ लगातार धोना,
आदित्य घर का हर कोना पोजिटिव
निगेटिव की रिपोर्ट से प्रभावित था।

सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे
सन्तु निरामया:।
सर्वे भद्राणि पश्यंति
मॉकश्चिददुःखभागभवेत॥

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Karan Pandey

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

25 minutes ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

44 minutes ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

49 minutes ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

52 minutes ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

2 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

2 hours ago