संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार मीना के निर्देशन में की गई।
पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर समसुद्दीन पुत्र स्वर्गीय अनवर जायसवाल निवासी बरदहिया बाजार तथा रफीक चौहान पुत्र हीरा लाल चौहान निवासी घघिया को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल लगभग 1800 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 सुभाष यादव, उ0नि0 लाल बिहारी निषाद, हे0का0 छोटेलाल सिंह, का0 सर्वेश कुमार यादव एवं का0 मीठू अली शामिल रहे।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…