बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में सरसों की मढ़ाई कर रही 61 वर्षीय महिला की थ्रेसर के पट्टे में फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व थ्रेसर को बंद कर महिला को बाहर निकाला गांव के गुलाब पटेल अपने घर के बाहर ही ट्रैक्टर में थ्रेसर जोड़कर सरसों की मढ़ाई कर रहें थे गुलाब की पत्नी 61 वर्षीय ललिता देवी थ्रेसर के नीचे गिर रहें सरसों को प्लास्टिक की बोरी में सहेज रही थी इस दौरान ही ललिता देवी थ्रेसर के पट्टे में फंस गई जब तक ग्रामीण थ्रेसर व ट्रैक्टर बंद करते ललिता देवी का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया घटना के बाद घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान राजेश सिंह राजू, प्रधान ध्रुप तिवारी आदि ने परिजनों को सांत्वना दिया।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…