कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा कूड़ा जलाने से उठे धुएं के कारण कुछ बच्चों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।
प्रभावित बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), विद्यालय एवं संबंधित अस्पताल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…