विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अर्जुन सिंह ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सिराज अंसारी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा पाण्डेय, सत्यप्रकाश तिवारी, रजनीश दीक्षित, सोली शुक्ला और विद्यार्थी त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश सिंह ने की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
अंत में सभी छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सफल भविष्य की कामना की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago