गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में तीन नाबालिक लड़कियां लापता हो गई, मुकामी पुलिस और उच्च अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए उच्च अधिकारियों ने लापता तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गठित कर दी गठित टीमों ने तत्परता दिखाते हुए लापता तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लड़कियों के परिजनों को तीनों नाबालिक लड़कियों को सुपुर्द कर राहत की सांस ली । 19.05.2025 को 03 नाबालिग व्यपहृताओं द्वारा घर पर किसी को बताये बिना कही चले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित व्यपहृताओं की बरामदगी हेतु, टीम गठित कर व्यपहृताओं की तलाश शुरू कर दी गयी । उक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से तीनो व्यपहृताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द कर राहत की सास लिए तीन नाबालिक लड़कियों का घर से बिना बताए लापता होना पुलिस व परिजनों को हैरान कर दिया था लेकिन 5 घंटे के अंदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…