बाढ़पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री राहत सामग्री का किया वितरण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के यादव नगर व ठेकहा डेरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित को 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 5 किग्रा लाई, 2 किग्रा अरहर दाल, दो किग्रा भुना चना, गुड, नमक, मसाला, सरसो तेल, मोमबत्ती, माचिस, विस्कुट, आलू, तिरपाल व साबुन दिया गया।
प्रभारी मंत्री ने एसडीएम को निर्देश दिया कि शेष सभी पीड़ितों की सूची बनवाकर उनके बीच राहत सामग्री वितरित कराएं। उन्होंने एनडीआरएफ की नाव से आपदा से प्रभावित बस्ती यादव नगर व ठेकहा डेरा के पीड़ितों का हाल जाना। मंत्री ने घरों की छत पर रुके बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याए पूछी। साथ ही प्रशासन स्तर से मिल रही सुबिधाओ के बारे मे जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया कि खाना तो मिल रहा है। पीने का पानी और नाव की कमी की बात बताने पर प्रभारी मंत्री ने एसडीएम बैरिया सुनील कुमार को निर्देश दिया किपीड़ितों की आवश्यकता के अनुसार नाव मुहैया कराएं। साथ ही पर्याप्त पीने के पानी उपलब्ध कराएं। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनको किसी प्रकार की असुविधा नही होने दी जायेगी। सरकार उनके साथ कदम मिलाकर खड़ी है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मंत्री दानिश अहमद अंसारी, बॉसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, एसडीएम बैरिया सुनील कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि साथ थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

57 minutes ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

1 hour ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

1 hour ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

2 hours ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

2 hours ago