प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल की एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन के गांधी सभागार में सूचना विभाग द्वारा विधान सभावार प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन जनपद के प्रभारी, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा किये जाने के उपरान्त प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि जनता की हित के लिए यह सरकार पूरी प्रतिबद्ध व कटिबद्ध रहते हुए चौमुखी व सर्वाग्रीण विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाे के उत्थान, विकास एवं उनके आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करते हुए उसे क्रियान्वित करने की कार्य की है।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज 01 वर्ष पूर्ण हो रहे है। 2017 से मार्च 2023 तक योगी सरकार की 06 वर्ष की यात्रा पूरी हुई, जिसे आप सभी ने देखा कि मुख्यमंत्री के एक-एक योजनाओं से उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है, उसको उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में विस्तार से बताया, जिसका सजीव प्रसारण भी देखा गया। पहले उत्तर प्रदेश के अन्दर विकास की ऐसी स्थिति थी कि बाहर से कोई उद्योगपति उद्योग के लिए आता था, तब उसे तरह तरह के मुसिबतों का सामना करना पडता था और वह चाह कर भी उत्तर प्रदेश में कोई विकास की योजनायें संचालित नही कर पाता था।
लेकिन हमारी सरकार ने उद्यमियों को तमाम सुविधाएं दी है जिससे उत्तर प्रदेश में अब देश ही नहीं विदेश की भी कंपनिया अपना उद्योग लगाने आ रही है ।प्रभारी मंत्री ने आगे सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है ,देवरिया जिले में सलेमपुर बाईपास, आदि नए रोड़ों का सृजन किया है हमारी सरकार शिक्षा ,रोजगार,चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है ,उन्होंने सरकार की देवरिया जिले में भविष्य में होने और चालू योजनाओं को विस्तार से पत्रकारों के समक्ष रखा और बताया । लेकिन जहा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अपने सरकार के कार्य और योजनाओं को जन- जन तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचा रहे है वही दूसरी तरफ इस सरकार के वादे पूरे होते नही दिख रहे है देवरिया जिले की तमाम सड़को की दशा खराब है । जब की सरकार का दावा था की 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त होंगी लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है कुछ सड़को पर कार्य हुआ भी है लेकिन अभी भी तमाम सड़के गढ्ढे में तब्दील है ।

आयोजित इस प्रेस वार्ता में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, एमएलसी रतन पाल सिंह, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जितेन्द्र प्रताप राव, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, भपेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 minute ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

9 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

18 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

23 minutes ago

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

27 minutes ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

34 minutes ago