Categories: Newsbeat

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने शुक्रवार को जल शुद्धीकरण संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने जल शुद्धीकरण की विभिन्न प्रक्रियाओं, पेयजल गुणवत्ता के मानकों तथा सुरक्षित पेयजल के जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा।शैक्षणिक भ्रमण दो पालियों में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को जल से अशुद्धियां हटाने, छानने, निस्यंदन, कीटाणुशोधन और क्लोरीनीकरण सहित जल शुद्धीकरण की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता जांच में उपयोग होने वाले विभिन्न मानकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मानकों के तहत पानी के रंग, गंध, स्वाद, गंदलापन, कुल घुलित ठोस पदार्थ, पीएच, क्लोराइड, क्षारीयता, कठोरता, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ्लोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट, लौह, आर्सेनिक, अवशिष्ट क्लोरीन, कुल कोलीफॉर्म और ई. कोलाई जैसे मानकों की जानकारी दी गई।भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि दूषित पानी के सेवन से दस्त, हैजा, टाइफाइड सहित कई जलजनित बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जल का उचित शुद्धीकरण, गुणवत्ता की नियमित जांच और सुरक्षित भंडारण जनस्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।संकाय सदस्य मिस प्रिया सिंह, मिस शांभवी, मिस अभया प्रजापति और शिवम ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षित पेयजल की आवश्यकता तथा जलजनित रोगों की रोकथाम में जल शुद्धीकरण की भूमिका के बारे में जानकारी दी।शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला। इससे उन्हें जल शुद्धीकरण, पेयजल गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

8 minutes ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

17 minutes ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

25 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

33 minutes ago

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

43 minutes ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

50 minutes ago