प्रभारी मंत्री ने विकास पुस्तिका का किया विमोचन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सतीश चंद्र शर्मा द्वारा वर्तमान सरकार 02 के 01 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर, सरकार की उपलब्धियों के संबंध में पत्रकार वार्ता तथा विकास पुस्तिका का कलेक्ट्रेट सभागार में विमोचन किया गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देखा।
पत्रकारों से वार्ता के क्रम में प्रभारी मंत्री ने बताया कि हमारा प्रदेश तेजी से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, और 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने की ओर अग्रसर है। इस क्रम में प्रभारी मंत्री ने जीरो टॉलरेंस नीति, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आदि की चर्चा करते हुए कहा कि इससे 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले और इसके धरातल पर आने से 01 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कमी, अन्नदाता किसानों, पशुपालकों के उत्थान के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य, गन्ना मूल्य भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, मंडी व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा, पीएम कुसुम योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, प्रदेश के श्रीअन्न को प्राथमिकता देने का कार्य, किसानों की सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति, हर घर नल योजना, निराश्रित महिला, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन पेंशन के अंतर्गत लाभार्थियों को पेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण, यातायात को सुगम बनाने के लिए कई सारे एक्सप्रेसवे की स्थापना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डे की स्थापना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, ढांचागत विकास, ग्राम पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री आवास योजना सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, विभिन्न जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि का जिक्र किया गया।
इस अवसर पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल,विधायक कुशीनगर पी एन पाठक, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, विधायक तमकुही डॉ असीम राय, देवरिया सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पाण्डेय, कुशीनगर सांसद प्रतिनिधि, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, जनप्रतिनिधिगणों में ललन मिश्र, सुधीर राव व विभिन्न जनप्रतिनिधि गण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

8 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

8 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

8 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

9 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

9 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

9 hours ago