Categories: Uncategorized

कृषि तकनीक प्रबंध अभिकरण की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उप निदेशक कृषि द्वारा कृषि विभाग द्वारा तकनीकी खेती को बढ़ावा दिए जाने एवं उत्पादन को बढ़ाए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कृषकों को तकनीकी खेती की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषकों को अन्य जनपदों में भ्रमण, किसान गोष्ठी, अग्रणी कृषकों का चयन, प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत, किसान पाठशाला, कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा, कृषि फार्म स्कूल की स्थापना आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से किसान गोष्ठी, किसान मेला का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन के मिली धनराशि का शतप्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने काला नमक चावल की खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए किसानों का समूह बनाकर विकासखंड पचपेड़वा में कम से कम 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में काला नमक चावल की खेती कराए जाने का निर्देश दिया। इसके लिए किसानों को काला नमक धान बीज पर सब्सिडी उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिंह,जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, लीड बैंक मैनेजर आदित्य रंजन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरबी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago