किसान मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायिका ने किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत पारंपरिक ददरी मेला में विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का दूसरे दिन भी आयोजन किया गया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायिका केतकी सिंह बांसडीह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन व मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदोपरान्त इन्द्राज उप कृषि निदेशक एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी द्वारा मेले मे लगे स्टाल व प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया, इस दौरान प्रो0 हीरा ईंजीनियरिंग वर्क्स, बलिया के तरफ से मुख्य अतिथि जी को पावर स्प्रेयर सप्रेम भेंट किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी के साथ-साथ कृषक जय प्रकाश पाण्डेय, राजेश गौड, संतोष सिंह किसान, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सतीश यादव, गोपाल सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, जगत नरायन, आदि कृषकों द्वारा किया गया। उप कृषि निदेशक ने विधायिका के साथ साथ दूर दराज से आए कृषक बंधुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए, कृषि विभाग द्वारा संचालित पराली प्रबंधन, ट्रैक्टर चालित यन्त्रों पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विधायिका श्रीमती केतकी सिंह ने विराट किसान मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ही हर विकास खण्ड में न्याय पंचायत के गांव तक किए जाने चाहिए, जिससे कृषक बंधुओ को जागरूक किया जा सके, किसान बंधुओ से भी अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे किसान भाई ऐसे कार्यक्रम मे प्रतिभाग करें। तकनीकी सत्र में कृषक बंधुओं को मशरूम उत्पादन पर हरिशंकर वर्मा व कृषि रक्षा व सामयिक विषयों पर गोपाल राम कृषि विशेषज्ञ द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी, मेले में किसान पंजीकरण व स्टेशनरी वितरण कृषि विभाग द्वारा तथा मेले में कृषकों, सुमील केमिकल्स, श्रीराम फर्टिलाइजर, कृषि यंत्र, फसल बीमा, गन्ना, पशुपालन समाज कल्याण, बाल विकास कृषि रक्षा, भूमि परीक्षण , मलेरिया से संबंधित स्टाल लगे हुए हैं।
कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक, बलिया के द्वारा मेले में आये हुए कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी त्रिपाठी प्राविधिक सहायक-सी के द्वारा किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago