विकास योजनाओं का महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण

समन्वय से शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार की पूर्वान्ह में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा गोरखपुर नगरीय सीमा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जलकल विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। महापौर ने मौके पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में एच.एन. सिंह चौराहा से गोरखनाथ थाना तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया। इस मार्ग पर पूर्व में बिछाई गई पुरानी पेयजल पाइपलाइन को शिफ्ट किए जाने के सापेक्ष जलकल विभाग द्वारा अब तक लगभग 1475 मीटर पेयजल पाइपलाइन शिफ्ट की जा चुकी है। इसके साथ ही लगभग 350 पेयजल हाउस कनेक्शन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने हड़हवा फाटक एल्युमिनियम फैक्ट्री रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन नाले के बेड के ऊँचा होने की शिकायत महापौर के संज्ञान में लाई। इस पर महापौर एवं नगर आयुक्त महोदय ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि जलनिकासी में किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
इसके उपरांत ग्रीन सिटी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित 1800 मीटर सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य के सापेक्ष चल रहे पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्य की समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि अब तक 1700 मीटर लंबाई में दोनों पटरियों पर पेयजल पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। महापौर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, नाला और पेयजल सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।
महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर में चल रही विकास योजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के माध्यम से कार्यों में तेजी लाकर जनता को शीघ्र लाभ पहुंचाना नगर निगम की प्राथमिकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्कूल गिरा तो सामने आया ‘सरिया-ईंट’ का रहस्य, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

अनमोल की रिपोर्ट शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत बिक्रमपुर के प्राथमिक विद्यालय कोठा के…

58 minutes ago

जातीय जनगणना पर नोएडा में बड़ा मंथन, ओबीसी हिस्सेदारी को लेकर उठी आवाज

नोएडा/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सामाजिक संगठन यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से नोएडा में…

1 hour ago

तेल से महंगाई तक: होर्मुज संकट का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका-ईरान सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नई रणनीति ने वैश्विक चिंता…

4 hours ago

होर्मुज पर ईरान की नई चाल, अमेरिका के सामने खड़ा किया ‘वर्जित क्षेत्र’; दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच…

4 hours ago

PG बिल्डिंग हादसे ने खोली पोल, MCD का बड़ा फैसला—अवैध 4+ मंजिला इमारतों पर तत्काल कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4 मंजिल से ज्यादा…

5 hours ago

दर्द से राहत ही नहीं, बेहतर जीवन की राह: देवरिया में 300 मरीजों का फिजियोथैरेपी शिविर

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सेवा की मिसाल, पकौली कुटी में उमड़े मरीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago