फोरलेन के जद में आने वाले दुकानदारों के रोजी-रोटी पर पड़ा संकट सौपा ज्ञापन

असुरन से पिपराइच 19.48 किलोमीटर होगा चौड़ीकरण

रोड बनाने में 1046 करोड़ रुपये का आयेगा खर्च

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
असुरन चौराहे से पिपराइच तक फोरलेन बनने की प्रक्रिया तेज होते ही व्यापारियों में खलबली मच गई, रोड चौड़ीकरण होने के बाद व्यापारियों के रोजी-रोटी पर संकट दिखने लगा। व्यापारियों ने अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि रोड चौड़ीकरण को कम किया जाए जिससे हम दुकानदारों की क्षति कम हो और रोजी-रोटी चलती रहे। व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी नेता राहुल गुप्ता के नेतृत्व में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए रोड का चौड़ीकरण 28 .50मीटर से कम किया जाए, जिससे हम व्यापारियों की दुकान टूटने से बच जाए और रोजी-रोटी पर संकट ना आए अगर दुकान टूटती हैं तो असुरन से पादरी तक ही कम से कम 300 से अधिक दुकान टूट जाएगी। व्यापारियों के रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा रोड तो चौड़ीकरण होना निश्चित है, अब ज्ञापन के बाद 28.50 मीटर से कम किया जाएगा चौड़ीकरण या 28.50 मीटर पर ही चौड़ीकरण किया जायेगा यह तो शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही प्रशासन अपना कार्य करेगा।
असुरन से पिपराइच तक फोरलेन को शासन की ओर से मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। असुरन से पिपराइच तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 28.50 मीटर होगी। सेंटर से एक तरफ की चौड़ाई 14.25 मीटर रहेगी। सड़क को फोरलेन करने मे 1046 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें 585 करोड़ जमीन अधिग्रहण में बाकी पुल- पुलिया, सड़क निर्माण और पेड़ व पोल हटाने के लिए खर्च होगा। इस रोड को चौड़ा करने के लिए असुरन से लेकर पिपराइच तक बाजारों में चिन्हांकन भी किया जा चुका है।
इस रूट के फोरलेन हो जाने से पिपराइच रोड पर आवागम काफी आसान हो जाएगा। वर्तमान में असुरन चौराहे से पादरी बाजार और उसके आगे जंगल धूसड़ से पतरा और पिपराइच तक हर समय जाम की स्थिति रहती है। सबसे ज्यादा जाम पादरी बाजार और जंगल घूसड़ पर लग रहा है। दोनों बाजार हैं और यहां वाहनों का लोड चार गुना हो गया है। ऐसे में इसके फोरलेन हो जाने से तीन चौराहों पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा।
असुरन से पिपराइच की दूरी 19.48 किलोमीटर है। इस बीच यहां प्रमुख रूप से चार चौराहे हैं जो जंक्शन की तरह काम करते हैं। असुरन से करीब पांच किलोमीटर आगे बढ़ने पर सबसे पहले पादरी बाजार चौराहा है। यहां से मोहद्दीपुर और मेडिकल कॉलेज को भी रास्ता जाता है। इसके आगे करीब दो किलोमीटर बढ़ने पर आता है जंगल धूसड़। यहां से गुलरिहा और एयरफोर्स की तरफ रास्ता जाता है। इसके बाद पतरा बाजार और फिर पिपराइच चौराहा पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने धर्मशाला से आर्यनगर, बक्शीपुर, रेती चौक, घंटाघर होते हुए पांडेयहाता तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा धर्मशाला बाजार से लेकर पाण्डेय हाता तक सड़क की चौड़ाई 16.50 मीटर होगी। सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ 8.25 मीटर की चौड़ाई होगी।
चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन व जमीन की क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago