राकांपा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सम्बोधित शिकायत आदेश के बावजूद धनाजी हेर्लेकर ने खाली नहीं किया मलाईदार कुर्सी,

मनपा आयुक्त भूषण गागरानी अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अमित सैनी व नगर अभियंता दिलीप पाटील ने साधी चुप्पी,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को दिनांक 15/02/2024 को उपप्रमुख अभियंता के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया था पदोन्नति के बावजूद 5 महीने बीत चुके है अभी तक धनाजी हेर्लेकर अपनी मलाईदार कुर्सी छोड़कर गए नही जिसकी चर्चा सरेआम हो रही है इस आम चर्चा की खबर स्थानिक युवा नेता अकबर शेख के पास पहुची थी जिसके बाद अकबर शेख ने तत्काल उक्त अधिकारी को रिलीव करने के संबंध में मनपा आयुक्त अतिरिक्त आयुक्त व नगर अभियंता व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को इस विषय को लिखित स्वरूप में पत्र देकर अवगत कराया था उसके बाद अजित पवार ने धनाजी हेर्लेकर को दिनांक 22/04/2024 को सम्बोधित शिकायत देकर तुरंत रिलीव करने की मांग की थी मगर उनके सम्बोधित शिकायत आदेश के बावजूद अब तक सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर ने एल विभाग मनपा की मलाईदार कुर्सी खाली नहीं किया है। इससे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आदेश का खुलेआम उलंघन होता दिख रहा है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2024 को मनपाआयुक्त को सम्बोधित शिकायत पत्र देकर एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को तुरंत हटाने को कहा था मगर अब तक उनके आदेशो पालन नही किया गया है।
अब देखना यह है कि सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर द्वारा एल विभाग मनपा की मलाईदार कुर्सी खाली नहीं करने की स्थिति में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब अगला कदम क्या उठाते हैं, इसपर सभी की नजरे टिकी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago