पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के विभिन्न यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देवरिया शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बूट पॉलिश कर इसे ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम रोजगार के मुद्दे को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए रोजगार संबंधी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सरकार के कार्यकाल में पढ़े-लिखे युवा नौकरी और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना पर काम करना चाहिए।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान, विनोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…