प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी के ओ पी डी सहित अधिकांश भवन जर्जर

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी के ओ पी डी सहित अधिकांश भवन जर्जर हो गए है। भवनों के जिर्णोद्धार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत दिनों लगभग 32 लख रुपए के करीब धन आया था। जिसका किसी कार्यदाई संस्था के ठेकेदार द्वारा मरम्मत और रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा लीपा पोती कर सरकारी धन का दोहन करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण यह है, कि अभी कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन पीछे से किए गए कार्यों का पोल खुलता दिखाई दे रहा है। जिसका प्रमाण यह है कि अस्पताल परिसर में लगाए गए टाइल्स उखड़ने शुरू हो गए हैं। प्लास्टर की गई दीवाल पर से प्लास्टर गिरने शुरू हो रहे हैं। वही जगह-जगह टाइल्स के निचे एयर हो जाने की वजह से धब धब के आवाज आने से टाईल्स अब जगह जगह टूटने लगे हैं।यही नहीं अस्पताल परिसर के बाउंड्री के लिए ईटों की सबसे निचली क्वालिटी का जमकर प्रयोग किया गया है।वह भी अभी पूर्ण नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरूआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अस्पतालों के जीर्णोद्धार के लिए जनपद में लगभग तीन अस्पतालों के लिए 96 लाख से अधिक रुपए आए थे।जिसमें बेरूआरबारी और जनपद के दो अन्य अस्पताल शामिल थे।इसी के क्रम में अस्पताल का जिर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ क्षेत्रीय लोगों में कार्य शुरू होने से खुशी का माहौल व्याप्त था। लेकिन ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे दोयम दर्जे और मानक के विपरित कार्य को देखते हुए स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों में काफी निराशा का माहौल है।लोगों ने बताया कि बीते दिनों ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ही मानक के अनुसार कार्य न करने पर कार्य को रोका गया था। लेकिन पता नहीं किन कारणों से कार्य फिर से प्रारंभ हो गया ।और ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए सरकार द्वारा दिए गए धन का दोहन करने का कार्य करता जा रहा है। इस संदर्भ में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी से बात करने पर उन्होंने बताया कि कार्य अभी प्रगति पर है। और अगर कार्य में कोई भी गड़बड़ी आती है। तो उसका जिम्मेदार कार्यदाई संस्था होगी। और पुनः इसका निर्माण कराएगी ।हमारी नजर कार्य पर बनी हुई है। टाइल्स उखड़े हैं, तो कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी है।कि वह उसको ठीक ढंग से लगाकर कार्य पूर्ण कर ही कहीं जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago