बरसात से पहले हुई हल्की बारिश से खुली सादुल्लानगर के विकास की पोल

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। हल्की से बरसात मे सूख रहे गन्ने की फसल को सजीवनी मिली वही रास्ते मे सड़कों की खराब होने से आवागमन मे परेशानी ।
विकास खण्ड रेहरा बाजार के सादुल्लानगर कस्बे के लोग जल निकासी की व्यवस्था ना होने से जलभराव, गंदगी व संक्रामक रोगों के फैलने के खतरे के बीच नरकिय जीवन व्यतीत करने को विवस हैं। जहाँ हल्की सी बारिश भी लोगों के लिए आफ़त बनकर आती है। गलियों चौराहो में पानी भर जाता है, कीचड़ से हाजी इस्माइल वाली गली लथपथ हो जाते हैं, और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासी शिवराम,ओमकार,विनय,राजित , नसीम व अताउल्लाह बने बताया कि”हम लोग कई सालों से नाली बनवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर बार चुनाव में वादे होते हैं, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी और जलभराव से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्गों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बबलू,रमेश,राकेश व‌ गबोधर ,राम करन ने बताया कि “कीचड़ और बदबू से बीमारियाँ फैल रही हैं। रोजमर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित है।घरों का गंदा पानी जमा होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है।‌जिससे नालियां बन जाए तो राहगीर कि समस्या से निजात मिलने कि मांग की है ।
उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जांच कर सम्बन्धित विभाग के लिए निजात के लिए पत्र लिखा जाएगा।।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago