मौत के झोंके से बुझ गया एसपी के घर का चिराग

सड़क हादसे में एसपी के इकलौते बेटे की मौत परिजनों में मचा कोहराम

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास मंगलवार सुबह एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्केटिंग अभ्यास के बाद जनेश्वर मिश्रा पार्क से अपने घर पर वापस आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। ईओडब्ल्यू में तैनात श्वेता श्रीवास्तव लंबे समय तक कमिश्नरेट में तैनात रही हैं, उनका 12 साल का बेटा नामिश सुबह जनेश्वर मिश्रा पार्क में स्केटिंग कोर्ट पर प्रैक्टिस करने आया था। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि नामिश जब प्रैक्टिस करके वापस घर लौट रहा था, तभी पिपराघाट रोड पर एक सफेद रंग की कार ने उसको टक्कर मार दी थी। हादसे में नामिश की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।दूसरी तरफ जैसे ही परिजनों को इसकी खबर मिली घर में कोहराम मच गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

18 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago