Tuesday, April 14, 2026
HomeUncategorizedपरिवार के मुखिया को दबंगो ने पीट पीट कर मार डाला

परिवार के मुखिया को दबंगो ने पीट पीट कर मार डाला

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के ग्राम नेगुरा में अल्पसंख्यक समाज के ऊपर हुए अत्याचार में एक परिवार को मनुवादी किस्म के दबंगों ने बहुत बुरी तरह से परिवार को पीटा जिसमें परिवार के एक मुखिया की मौत हो गईं और अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले और कहा गया कि आप के साथ न्याय होगा, इसके लिए भीम आर्मी व आजाद समाज हर पल आपके साथ खड़ी है।
इस मामले पर प्रशासन के बड़े अधिकारियों से बात चित की गईं और न्याय की मांग की गई, साथ ही साथ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से 50 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी और परिवार को सुरक्षा तथा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई। जिला महा सचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु ने कहा कि इसके लिए हमें आंदोलन भी करना होगा तो करेंगे और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा ताकि के गाँव में भाईचारा बना रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments