
- पेंटिंग से कार्यकर्ता लोगों को गिनाएंगे फायदे
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक देश-एक चुनाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने गुरुवार को वॉल पेंटिंग संबंधित स्लोगन लिख अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को देश में एक साथ चुनाव होने के फायदे गिनाए।
भाजपा जिले भर में इस तरह से वाल पेंटिंग के जरिए जिले भर में नगर-नगर गांव-गांव में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर वॉल पेंटिंग के जरिए माहौल बनाने में लग गई है।
इस अवसर अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिन्हें इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एक अन्य समाचार के अनुसार जिले के नगर पंचायत मगहर की पूर्व चेयरपर्सन संगीता वर्मा के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को सलाम किया।
इस अवसर पर यात्रा के विधानसभा संयोजक गौरव कुमार निषाद, नगर संयोजक अत्रेश श्रीवास्तव, युवा नेता संदीप मिश्रा, अमित वर्मा, सुनील तिवारी, विनय तिवारी, सभासद गण सहित अनेक नगरवासी उपस्थित रहे।
More Stories
मुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार – तीन युवतियां रेस्क्यू
हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर वामपंथी संगठनों का विरोध प्रदर्शन, कई गिरफ्तार
“हर कॉल पर चेतावनी क्यों? कब तक सुनते रहेंगे अमिताभ बच्चन की आवाज़!”