उत्तर भारतीय संघ (चांदिवली) में सावन की भव्य कावड़ यात्रा सम्पन्न

धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, भोलेमय हो गए भक्त

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला के साकीनाका काजुपाड़ा के शिव मंदिर में काशी विश्वनाथ नगरी (वाराणसी )से लाये गए गंगा जल से हजारो की संख्या में महिला पुरुषों की कावड़ियों ने बम भोले के गूंज से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
शिवसेना शिंदेगुट के विधायक दिलीप लांडे व क़ुर्ला युवा संगठन के अध्यक्ष प्रयाग लांडे , प्रणव लांडे सह परिवार सहित उत्तर भारतीय संघ चांदिवली द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष आयोजित कावड़ यात्रा सावन के पूर्णमासी तिथि में शीतल तलाव से जल लाकर हजारो की संख्या में बच्चे, बूढे, जवान,महिलाओं ने शिवमंदिर काजुपाड़ा में जलाभिषेक किया व प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़ यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित बनाने में साकीनाका पुलिस थाने के पुलीसकर्मीयो की अहम भूमिका रही।
कावड़ियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए स्थानिक विधायक व साकीनाका पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक गबाजी चिमटे ने खुद कमान संभाली थी।
इस कावड़ यात्रा को सफल बनाने में काजुपाड़ा शिवमंदिर समिति व शिवाजी विद्यालय शंकरमंदिर सहित कई मंदिरों के सदस्यों का अहम सहयोग कावड़ में रहा ।

rkpshomnath

Recent Posts

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

20 minutes ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

3 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

3 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago