अधीक्षक द्वारा समुचित इलाज न किये जाने का परिवारजनों ने लगाया आरोप

बहराइच/ (राष्ट्र की परम्परा) आईएएस की तैयारी कर रहे युवक की समुचित इलाज न होने से मौत हो गई है। परिवारजनों ने सीएचसी अधीक्षक डा0 थानेदार पर सही इलाज न किये जाने का आरोप लगाते हुये हत्या का मुकदमा पंजीकृत किये जाने सहित इनके कार्यों की जांच किये जाने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के कोटबाजार निवासी बैजनाथ जायसवाल के 24 वर्षीय पुत्र प्रियांशु जायसवाल उर्फ अंकित को शनिवार दोपहर में बुखार की समस्या उतपन्न हुई,परिवारजन उन्हें लेकर सीएचसी आये जहां मौजूद अधीक्षक डा0 थानेदार ने उन्हें बाहर से इंजेक्शन और ड्रिप लेकर घर पर किसी से लगवा लेने की सलाह दी।मृतक के पिता बैजनाथ ने बताया कि घर जाकर जब हमने ड्रिप लगवाया तो कुछ ही देर में मेरे बेटे की तबियत बिगड़ने लगी,वह हाथ पैर पटकने लगा साथ ही साथ मलमूत्र कर दिया।उन्होंने बताया हालात को देखते हुए पुनः बेटे को लेकर सीएचसी पहुंचा,इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डा0वाहिद ने थोड़ा उपचार कर लखनऊ ले जाने की सलाह दी।आनन फानन में एम्बुलेंस द्वारा लखनऊ को रवाना हुआ लेकिन रास्ते मे ही बेटे ने दम तोड़ दिया।

आईएएस की तैयारी कर रहा था मृतक प्रियांशु
दीपावली के त्यौहार पर अपने पैतृक आवास कोटबाजार आया प्रियांशु लखनऊ में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा था।अभी हाल ही में प्रियांशु ने आईएएस की मेंस परीक्षा दी है जिसका परिणाम आना है।होनहार बेटे को खोने के गम में परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक के परिवारजनों ने अधीक्षक की कार्यशैली पर उठाये सवाल
मृतक के पिता वैजनाथ जायसवाल ने बताया कि अधीक्षक डा0 थानेदार हमेशा शराब के नशे में रहते है।सीएचसी पर सेवाएं उपलब्ध होने के वावजूद मरीजों को प्राइवेट दुकानों पर जांच व दवा लाने को कहते है।उन्होंने बताया कि सीएचसी पर शाम ढलते ही पियक्कड़ों का जमावड़ा शुरू हो जाता है।हरिजन एक्ट के भय से लोग इनसे किनारा कस लेते है।उन्होंने इनकी कार्यशैली की जांच किये जाने की मांग की।

जिलाधिकारी सहित मंडलायुक्त की फटकार खा चुके अधीक्षक ने नही बदला कार्य व्यवहार सीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मोनिकारानी ने सीएचसी पर व्याप्त अव्यवस्थाओ को लेकर अधीक्षक डा0 थानेदार को कड़ी फटकार लगाई थी वही अभी बीते माह मंडलायुक्त ने देर रात्रि में सीएचसी का मुआयना कर दवा बाहर से न लिखे जाने की हिदायत दी थी।इन सबके बावजूद अधीक्षक अपनी कार्यशैली में बदलाव नही ला रहे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

22 minutes ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

42 minutes ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

47 minutes ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

54 minutes ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

59 minutes ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

1 hour ago