आरटीओ विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

20 वाहनों का चालान कर छह वाहनों को किया सीज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आरटीओ विभाग को ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि बिहार राज्य की कतिपय बसें बिहार राज्य से चलकर बेतिया, बगहां, चऊतरयां, बांसी, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच होते हुए गोरखपुर तक जाती हैं। उक्त सभी बसें बिहार राज्य में पंजीकृत है, परन्तु उत्तर प्रदेश में अवैध तरीके से संचालन कर लाखों रूपये की राजस्य की क्षति कर रही है। इन बसों द्वारा अवैध असलहों, मादक पदार्थों आदि की सप्लाई बिहार राज्य में की जा रही है। शिकायती को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों अपने प्रवर्तन दल की ड्यूटी लगाई ।
शुक्रवार को मो० अजीम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कुशीनगर, नरेन्द्र यादव सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन), गोरखपुर, रवि चन्द्र त्यागी यात्रीकर अधिकारी। गोरखपुर एवं बी०के० आनन्द, यात्रीकर अधिकारी ।गोरखपुर द्वारा शुक्रवार को बिहार राज्य से चलकर बेतिया, बगहां, चऊतरयां, बांसी, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच होते हुए गोरखपुर तक संचालित होने वाली वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 20 वाहनों का चालान करते हुए 06 वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। 09
बस, 08 मोटर कैब/कार, 02 ऑटो रिक्सा 01 एम्बुलेंस का चालान व 04 बस, 01 मोटर कैब/कार व 01 एम्बुलेंस को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago