हार्वेस्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत सहयोगी जिला अस्पताल रेफर


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर लीलकर मार्ग पर नरहनी गांव के पास शनिवार को हार्वेस्टर पलटने से चालक और सहचालक दोनों हार्वेस्टर के नीचे दब गए। आस-पास के लोगों ने जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकलवाकर सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।नरहनी गांव में धान की कटाई करने के लिए बिहार राज्य के बक्सर से आई हार्वेस्टर मशीन जा रही थी। गांव के उत्तर तरफ टीएस बंधे से जैसे ही चालक ने मशीन को खेत में उतारने का प्रयास किया, हार्वेस्टर असंतुलित होकर चारो खाने चित्त हो गई। जिसके नीचे बिहार राज्य के पूर्णिया जिला अंतर्गत मोहनिया नबटोलिया निवासी 26 वर्षीय चालक बिट्टू शर्मा व सहचालक 28 वर्षीय दिलीप कुमार यादव हार्वेस्टर के नीचे दब गए। हार्वेस्टर पलटने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों होली स्पेक्टर योगेश यादव ने दोनों घायलों को एक घण्टे बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांचोपरांत बिट्टू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल दिलीप को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर हॉस्पिटल पहुंची चौकी प्रभारी सिकंदरपुर ज्ञानचंद शुक्ला ने मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने ग्राम प्रधान से तहरीर लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

2 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

24 minutes ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

29 minutes ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

36 minutes ago

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

50 minutes ago