मंडलायुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका का कराया पाठ

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l मण्डलीय कार्यालय में मण्डलायुक्त गोविदराजू एन.एस. ने अधिकारियो-कर्मचारियों को भारत का संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील किया कि, वे संविधान के मूल उद्देश्यों के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होने कहा कि सभी नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्राप्त है। इसके द्वारा वे भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बना सकते है।
उन्होने कहा कि व्यक्ति की गरिमा के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए, आपस में भाईचारा बढाने के लिए हम सभी दृढ संकल्पित हो। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक ब्रिजकिशोर, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, पंचायती राज बीबी सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य डा. शशि पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, ए.आर.टी.ओ. रविकान्त शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी सुमन श्रीवास्तव, नाजिर अनुपम, संदीप, सुहेल अहमद उपस्थित रहें।
कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिलाधिकारी अतुल आनन्द ने सभाकक्ष में उपस्थित सभी लोगों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ दिलाया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि संविधान की मूलभावना के अनुरूप ही प्रत्येक नागरिक को अनुपालन एवं आचरण करना चाहिए, जिससे किसी भी नागरिक का संवैधानिक अहित ना हों। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अशोक मिश्र, सूर्यलाल, राघवशरण शुक्ल, मु0 मुजतवा, रंगीलाल, सत्येन्द्र पाण्डेय, चिन्ताहरण, महेन्द्र पाण्डेय, मुहम्मद रफीक अहमद सहित कलेक्टेªट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

36 minutes ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

47 minutes ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

48 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

2 hours ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

2 hours ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

2 hours ago