समस्याओं का निराकरण करके लोगो की वास्तविक सेवा कर सकते है-मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l समय से समस्याओं का निराकरण करके तथा लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पहुॅचाकर हम लोगो की वास्तविक सेवा कर सकते है। उक्त विचार निवर्तमान मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस. ने व्यक्त किया। मण्डलायुक्त सभागार मे विदायी समरोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बस्ती मण्डल कृषि प्रधान मण्डल है, यहॉ काला नमक, गन्ना को बढावा देकर हम किसानों की आय बढा सकते है।
उन्होने अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्रवान किया कि, वे अपने ड्यिूटी पर मुस्तैद रहे। नयी-नयी चीजे सीखे, बदलते समय के साथ अपडेट रहे, अपना व्यवहार शालीन रखें तथा लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। सभी के दायित्व महत्वपूर्ण है, और सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों की सेवा करती है। हम उसमें सक्रिय सहयोगी बनें।
विदायी समारोह को अपर आयुक्त न्यायिक ब्रिजकिशोर, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, पंचायती राज बीबी सिंह, सहायक आयुक्त औषधि डा. शशि पाण्डेय, संतोष पाण्डेय ने संबोधित किया तथा मण्डलायुक्त के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किया। सभी अधिकारियों ने मण्डलायुक्त के सरलता, सहजता, विनम्रता की प्रशंसा किया तथा उन्हें शुभकामनाये दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बुके एवं फूल माला से मण्डलायुक्त का स्वागत किया, तथा स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ए.आर.टी.ओ. रविकान्त शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी सुमन श्रीवास्तव, नाजिर अनुपम, संदीप, सुहेल अहमद उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 hour ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

21 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

21 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

21 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

22 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

22 hours ago