जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर परिषद के उप सभापति शिव शंकर राम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पटना जाने के दौरान बड़हिया थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक Awadhesh Dixit ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि टाउन थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में फर्जी कागजात के जरिए दानपत्र बनाकर जमीन हड़पने की साजिश सामने आई है।

फर्जी दानपत्र से जमीन कब्जाने का आरोप

लोधिया निवासी प्रशांत कुमार की शिकायत पर उप सभापति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अवैध रूप से अपने नाम कराने की कोशिश की गई।

जांच में पाया गया कि जिस जमीन का दानपत्र उप सभापति ने अपनी मां किमला देवी के नाम से बनवाया, वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति की थी। निबंधन कार्यालय, अंचल कार्यालय और एडीएम स्तर पर जांच में कथित फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

ये भी पढ़े – महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

कई जमीनों से जुड़ा हो सकता है मामला

एसपी के अनुसार, मामला सिर्फ एक भूखंड तक सीमित नहीं है। दो से तीन अन्य जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े की शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

उप सभापति की गिरफ्तारी के बाद शहर के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago