Sunday, June 28, 2026
HomeNewsbeatडीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का...

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया सहित चिकित्सक एवं प्रतिरक्षण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक लक्षित बच्चे तक डोर-टू-डोर पहुंचकर पोलियो की दवा पिलाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,11,141 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद में 27 सहित जनपद के नौ विकास खंडों में कुल 858 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के तहत 489 हाउस-टू-हाउस टीमें, 28 ट्रांजिट टीमें तथा 13 मोबाइल टीमें 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments